संदेश

अगस्त, 2018 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हमसे सब कहते

 प्रश्न-1 हमसे सब कहते कविता के कवि का नाम लिखो।  उत्तर:- निरंकार देव सेवक प्रश्न 2 अगर तुम्हें इस कविता का नाम बदलने को कहें तो तुम इसे क्या नाम दोगे?  उत्तर :- हम इस कविता का नाम देना चाहेंगे- "कोई हमारी भी सुनो" "हमारे मन का दर्द"। प्रश्न 3 सूरज चांद की रोशनी को भगा देता है क्यों ? उत्तर:- सूरज की रोशनी , चांँद की रोशनी से ज्यादा होती है इस कारण दिन में हमें चाँँद की रोशनी दिखाई नहीं देती।  प्रश्न 4. बादल सूरज की रोशनी को भगा देता है क्यों?  उत्तर :-बादल सूरज की रोशनी के आगे रुकावट या पर्दे का काम करता है इस कारण हमें सूरज की रोशनी दिखाई नहीं देती । प्रश्न5. दिए गए शब्दों को वर्णमाला के अनुसार लगाओ :- शक्कर ,कबड्डी, पपीता, मगर ,तोता ,चटनी। उत्तर :- कबड्डी, चटनी, तोता ,पपीता ,मगर शक्कर। पर्यायवाची शब्द 1. वर्षा :-जलधार ,बरखा। 2. सूर्य:- सूरज, दिनकर । 3.बादल :-मेघ, जलद। 4.पापा:- पिताजी, अब्बू। प्रश्न7. विशेषण शब्द किसे कहते हैं ? उत्तर :-जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता खासियत बताएँँ, उन्हें विशेषण शब्द कहते हैं। जैसे बूढ़ी अम्मा, ला...

मूस की मजदूरी

 शब्दार्थ 1. मूस:- चूहा 2.पोखरी :-छोटा तालाब 3.कठिन :-मुश्किल 4.मेहनताना:-मेहनत के बदले कुछ चीज या              पैसा देना। 5. प्रसन्न:- खुश 6. स्वयं :-खुद  7.ढोकर :-उठा कर 8. धान:- चावल का बिना छिला रूप।