संदेश

हमसे सब कहते

 प्रश्न-1 हमसे सब कहते कविता के कवि का नाम लिखो।  उत्तर:- निरंकार देव सेवक प्रश्न 2 अगर तुम्हें इस कविता का नाम बदलने को कहें तो तुम इसे क्या नाम दोगे?  उत्तर :- हम इस कविता का नाम देना चाहेंगे- "कोई हमारी भी सुनो" "हमारे मन का दर्द"। प्रश्न 3 सूरज चांद की रोशनी को भगा देता है क्यों ? उत्तर:- सूरज की रोशनी , चांँद की रोशनी से ज्यादा होती है इस कारण दिन में हमें चाँँद की रोशनी दिखाई नहीं देती।  प्रश्न 4. बादल सूरज की रोशनी को भगा देता है क्यों?  उत्तर :-बादल सूरज की रोशनी के आगे रुकावट या पर्दे का काम करता है इस कारण हमें सूरज की रोशनी दिखाई नहीं देती । प्रश्न5. दिए गए शब्दों को वर्णमाला के अनुसार लगाओ :- शक्कर ,कबड्डी, पपीता, मगर ,तोता ,चटनी। उत्तर :- कबड्डी, चटनी, तोता ,पपीता ,मगर शक्कर। पर्यायवाची शब्द 1. वर्षा :-जलधार ,बरखा। 2. सूर्य:- सूरज, दिनकर । 3.बादल :-मेघ, जलद। 4.पापा:- पिताजी, अब्बू। प्रश्न7. विशेषण शब्द किसे कहते हैं ? उत्तर :-जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता खासियत बताएँँ, उन्हें विशेषण शब्द कहते हैं। जैसे बूढ़ी अम्मा, ला...

मूस की मजदूरी

 शब्दार्थ 1. मूस:- चूहा 2.पोखरी :-छोटा तालाब 3.कठिन :-मुश्किल 4.मेहनताना:-मेहनत के बदले कुछ चीज या              पैसा देना। 5. प्रसन्न:- खुश 6. स्वयं :-खुद  7.ढोकर :-उठा कर 8. धान:- चावल का बिना छिला रूप।

बहादुर पिक्चर

                   प्रश्न उत्तर    प्रश्न 1 शेर किसान से क्या लेने गया था ?उत्तर:- शेर किसान से उसका बैल  लेने गया था। प्रश्न 2 शेर ने बित्तो  को राक्षसी क्यों समझ लिया?  उत्तर :-बितो ने सिर पर बड़ा सा पग्गड़ बांँधा था और हाथ में दराँँती ले रखी थी ।वह चिल्लाते हुए बोली कि वह नाश्ते में 4-4 शेरों को खा जाती है इसलिए शेर ने बित्त्तो राक्षसी समझ लिया। प्रश्न 3 बैल की जान कैसे बच गई ? उत्तर  :- बित्तो   की समझदारी  और हिम्मत से बैल की जान बच गई। प्रश्न 4 तुम्हारी जुबानी  नीचे कुछ शब्दों के नीचे रेखा खींची हुई है ।उन्हें ध्यान में रखते हुए नीचे लिखे वाक्यों को अपने शब्दों में लिखो  1 बितो घोड़े पर सवार हो गई। उत्तर बित्तो घोड़े पर चढ़ गई।

मन करता है

 नए शब्द 1.दूर 2.अकड़ 3.दिखाऊँँ 4. दौड़ 5.मूँँछ 6. तितली 7.कोयल 8.दूर 9सुनाऊ 10. चिड़िया 11. शोर 12मचाऊँँ 13. चर्खी 14. उड़ाँँऊ प्रश्न उत्तर प्रश्न 1. तुम पर कौन-कौन धौंस जमाता है?  क्यों? उत्तर घर में हम पर बड़े भाई बहन और मम्मी पापा  धौंस जमाते हैं क्योंकि वो हमसे बड़े हैं  स्कूल में :-मॉनिटर्स  और अध्यापक धौंस जमाते हैं क्योंकि उनके पास ताकत होती है। प्रश्न2:- तुम्हारा मन कब कब चिड़िया बन जाने को करता है ? उत्तर :-जब हम बहुत खुश होते हैं तब हमारा मन चिड़िया बनने को करता है। प्रश्न 3 कौन किस पर अकड़ जमाता होगा। उत्तर आसमान में:- आसमान में सूरज अकड़ जमाता होगा।  खेल में:- खेल में कप्तान अकड़ जमाता होगा। जंगल में:- जंगल में शेर अकड़ जमाता होगा।  स्कूल में:- स्कूल में प्रिंसिपल अकड़ जमाते होगेंं। नदी में:-  नदी में मगरमच्छ अकड़ जमाता होगा। घर में :- घर में बाबा अकड़ जमाते होगें । प्रश्न 4 सूरज आसमान में दौड़ क्यों लगाता होगा ? उत्तर:- सूरज अपने घर जल्दी पहुंचने के लिए आसमान में दौड़ लगाता होगा। प्रश्न 5 चिड़ियाँ ...

चांद और सूरज ऊपर क्यों गए

 नए शब्द 1. दोस्त  2.अक्सर 3.लेकिन 4.आऊँँ 5. बनाऊँँगा 6. सचमुच 7.बुलाया 8.मछलियाँँ 9 जानवर 10.ऊँँचा 11. थोड़ा 12. लेकिन 13. आसमान सूरज पर वाक्य लिखो 1.सूरज सौरमंडल का केंद्र होता है । 2.हमें सूर्य से रोशनी मिलती है । 3.सूरज की रोशनी से ही बाकी ग्रह और उपग्रह चमकते हैं। 4. सूरज पर हाइड्रोजन और हीलियम गैस पाई जाती है। 5. हिंदू लोग सूर्य को देवता मानकर उसकी पूजा भी करते हैं।

मन के भोले भाले बादल

विशेषण प्रश्न:- विशेषण किसे कहते हैं ? उत्तर:- जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताएं उन्हें विशेषण शब्द कहते हैं ।जैसे सुंदर बच्चा ,सुगंधित फूल। इनमें सुंदर और सुगंधित विशेषण शब्द       हैं।  विशेष्य   जिन संज्ञा या सर्वनाम शब्दों की विशेषता बताई जा रही उन्हेंं  विशेष्य शब्द कहते हैं।जैसे:- बच्चा, फूल।
कक्कू कविता:- प्रश्नोत्तर, खाली स्थान। व्याकरण से संबंधित प्रश्न हैं।कोयल के बारे में वाक्य। पेज कक्कू में जाकर देखें।